अमित मिश्रा
चोपन (सोनभद्)। वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर स्थित प्रीतनगर इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब एक कार चालक सड़क पार कर रहे कुत्ते को बचाने के प्रयास में अचानक ट्रक के सामने आ गया।
एमरजेंसी ब्रेक से टला बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक के सामने अचानक कार आने से स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी। लेकिन ट्रक चालक की सूझबूझ से समय रहते एमरजेंसी ब्रेक लगाने पर बड़ा हादसा टल गया और कार सवार की जान बाल-बाल बच गई।
सड़क पर बिखरा लोहे का सामान
अचानक ब्रेक लगाने के कारण ट्रक पर लदा लोहे का एंगल सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बन गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने संभाली स्थिति
मामले की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरे लोहे के एंगल को हटवाया। यातायात को सुचारू कराया, स्थिति को नियंत्रण में लिया।
सड़क सुरक्षा और सतर्कता पर बड़ा सवाल
इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर सतर्कता और अचानक आने वाली बाधाओं से निपटने की चुनौती को उजागर किया है। यदि ट्रक चालक समय पर ब्रेक न लगाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन यह हादसा एक बड़ी चेतावनी जरूर दे गया है।






