राजन
एसडीएम सदर और सीओ सिटी द्वारा अधिवक्ता से किये जिस दुर्व्यवहार से नाराज है अधिवक्ता
मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद मुख्यालय पर एसडीएम सदर और सीओ सिटी द्वारा किये गए दुर्व्यवहार से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को एसडीएम सदर कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ किया तो वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया।
बताते चले कि टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरने पर बैठे थे जिसका समर्थन सपा ने भी किया था।इस अनिश्चितकालीन धरने को हटाने के लिए एसडीएम सदर और क्षेत्राधिकार नगर मौके पर पहुंचे जिस पर दोनों पक्षों में बहस बाजी और धक्का मुक्की भी हुई। वही साथी अधिवक्ता के साथ हुए दुर्व्यवहार का अधिवक्ताओं के संज्ञान में आते ही अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे।

आज सतीश मिश्रा के साथ अधिवक्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की साथ ही खिलाफ मुकदमा दर्ज हो उनका ट्रांसफर हो की मांग पर अड़े रहे तो वहीं अधिवक्ताओं के एक दूसरे गुट ने एसडीएम सदर के कार्यालय पर पहुंच के न सिर्फ उनके खिलाफ नारेबाजी की बल्कि कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ भी किया है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर मौजूद अधिकारियों द्वारा कोई आश्वासन न मिलने पर सतीश मिश्रा अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ वहीं धरने पर बैठ गए हैं और नारेबाजी जारी है
बरहाल बड़ा सवाल यह है कि दूसरों के हक के लिए कानूनी ढंग से लड़ाई लड़कर न्याय दिलाने वाले अधिवक्ता खुद ही कानून का उल्लंघन करते हुए तोड़फोड़ करते नजर आए हैं अब देखना यह है कि अधिवक्ताओं की मांग के आगे जिला और पुलिस प्रशासन क्या निर्णय लेता है






