जनपद के अविद्युतकृत मजरो का जल्द कराये विद्युतीकरण: जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जिलाधिकारी ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की, अविद्युतीकृत मजरों के शीघ्र विद्युतीकरण के निर्देश

जनपद में कुल 834 अविद्युतीकृत मजरे चिन्हित किए गए हैं

विद्युत आपूर्ति एवं विद्युतीकरण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नबरती जाये शिथिलता – जिलाधिकारी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में विद्युत आपूर्ति के साथ मेडिकल कॉलेज में स्थापित बिजली व्यवस्था की समीक्षा जिलाधिकारी ने किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आनंद कुमार ने अवगत कराया कि वर्तमान में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित हो रही है तथा किसी प्रकार की समस्या नहीं है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के अविद्युतीकृत मजरों के विद्युतीकरण कार्यों की भी गहन समीक्षा की।

अधिशासी अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में नसोभाग्य योजना के अंतर्गत कुल 97 मजरों के विद्युतीकरण का कार्य मे0 विश्व समृद्ध इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जिनमें से 40 मजरों का कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था को एक माह के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त मजरों के अतिरिक्त जनपद में कुल 834 अविद्युतीकृत मजरे चिन्हित किए गए हैं, जिनके विद्युतीकरण की प्रक्रिया प्रगति पर है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति एवं विद्युतीकरण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर जनपदवासियों को निर्बाध विद्युत सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?