किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरी की कमी, खतौनी सत्यापन में आ रही दिक्कत

सोनभद्र। भारतीय किसान संघ काशी प्रांत के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
जिला मंत्री प्रभुपाल सिंह मौर्या ने नवागत जिलाधिकारी का अभिनंदन करते हुए कहा कि किसानों को उर्वरक, बीज, सिंचाई, बिजली बिल व विपणन जैसी समस्याओं में आपका मार्गदर्शन अपेक्षित है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरी उपलब्ध न होने से किसान गेहूं नहीं बेच पा रहे हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त बोरी उपलब्ध कराई जाए।
साथ ही राबर्ट्सगंज तहसील के ग्राम मधुपुर, सरौली, जडेरुआ, गढ़ईगाढ़, बट्ट बत्तरा, लोहरा, सिरासिया ठकुराई, बहेरा मुबारकपुर समेत अन्य ग्राम सभाओं में खतौनी अंश निर्धारण न होने से खतौनी सत्यापन और फार्मर रजिस्ट्री बनवाने में दिक्कत आ रही है। इसका समाधान कराया जाए।
किसान संघ ने मांग की कि गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों को बटाईदार किसानों से भी गेहूं खरीद के लिए आदेशित किया जाए।
इस मौके पर रामजी सिंह मौर्य, महेंद्र जायसवाल, जयप्रकाश सिंह, नंदलाल, राजेश पवन, विजय कुमार, बैजनाथ, छविंदर, रमेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?