किसानों का प्रपत्र इकट्ठा कर, सर्वर सही होते ही फार्मर रजिस्ट्री करें:जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। केन्द्र सरकार के निर्देश पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों को कृषि सुविधाओ को उपलब्ध कराने के लिए कराये जा रहे फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए जनपद में लगाये जा रहे कैम्प का आज जिलाधिकारी बीएन सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने आज फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए जनपद के विभिन्न स्थानों पर लगाये गये कैम्प के स्थिति का जायजा लिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने भ्रमणशील रहकर फार्मर रजिस्ट्री कैम्प हिन्दुआरी का औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित किसानों व कार्मिकों से वार्ता कर फार्मर रजिस्ट्री बनाने के कार्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किये, तो कार्मिकों द्वारा बताया गया कि किसानों का डाटा पोर्टल पर फीड करने के दौरान सर्वर की समस्या आ रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धितों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी किसान कैम्प पर प्रपत्र लेकर आ रहे हैं, उन्हें लौटाया न जाये।

किसान के फेस का फोटो व फार्मर रजिस्ट्री बनाने के प्रपत्र को इकठ्ठा कर लिया जाये, पोर्टल सर्वर ठीक होते ही फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाये। कैम्प में आने वाले किसानो को यह भी सूचित किया जाये कि आपका फार्म भरा जायेगा। ओटीपी के लिए फोन को पास रखें, सम्बन्धित कार्मिकों द्वारा ओटीपी मांगने पर उपलब्ध कराया जाये, जिससे फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य सफलता पूर्वक किया जा सके। कैम्प में आने वाले किसानों को इस बात की जानकारी दी जाये कि फार्मर रजिस्ट्री बनाने में लगने वाले प्रपत्र जैसे आधार, खतौनी लाना अनिवार्य होगा।


जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को फार्मर रजिस्ट्री बनाने से होने वाले लाभ जैसे-किसान सम्मान निधि, कई स्थानों की जमीनों का डाटा इकठ्ठा होना, एग्री स्टेट के अन्तर्गत के0सी0सी0 लोन लेने में सुविधा होना, फसली ऋण का लाभ, फसली बीमा क्षतिपूर्ति व आपदा राहत में सुगमता आदि की भी जानकारी दी जाये।

जिलाधिकारी ने कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों का फार्मर रजिस्ट्री बनाने हेतु प्रपत्रों को एकत्रित कर लिया जाये। जैसे ही सर्वर ठीक हो जाये, प्राथमिकता के आधार पर कार्य को करने का प्रयास किया जाये, जिससे ज्यादा से ज्यादा किसानों का फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य किया जा सकें।

इस मौके पर को-आपरेटीव देवेन्द्र कुमार सिंह, लेखपाल उमाशंकर, टीएसी विकास प्रताप सिंह, पंचायत सहायक पूनम सहित अन्य किसानगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?