ईवीएम व वीवी पैट कक्ष का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिलाधिकारी बीएन सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ईवीएम व वीवी पैट गोदाम का मासिक निरीक्षण किये। इस दौरान गोदाम की सुरक्षा के साथ ही आवश्यक व्यवस्था का जायजा लिया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मासिक व त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता है, जिसकी रिपोर्ट भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा जाता है। निरीक्षण के दौरान गोदाम में लगे सीसीटीवी के माध्यम से बारी-बारी से ईवीएम व वीवी पैट के कक्षों की स्थिति का जायजा लिया गया और सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा बलों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दियें।

इस दौरान उन्होंने कहा कि गोदाम परिसर के आस-पास के झाड़ियों का कटान कराने के साथ ही साफ-सफाई भी करा ली जाये।

इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, निर्वाचन कार्यालय के नरेन्द्र मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।                  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?