भाजपा संगठन की रणनीति पर जिला स्तरीय बैठक संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O – भाजपा जिला संयोजक, सह-संयोजक व वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक संपन्न

सोनभद्र। भाजपा जिला कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला संयोजक, सह-संयोजक और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

जिलाध्यक्ष नंदलाल ने बताया कि संगठन द्वारा 24 मार्च से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले में संयोजक और सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे और सोशल मीडिया पर साझा करेंगे। साथ ही, पार्टी की सफल यात्रा की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जो प्रदेश स्तर से भेजी जाएगी।

इसके अलावा, 7 से 12 अप्रैल तक “गांव चलो अभियान” चलाया जाएगा, जिसमें जिले के सभी कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता गांव और शहरों में प्रवास करेंगे। 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के समरसता दिवस पर जिले के सभी बूथों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि बुधवार को जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें जिला पदाधिकारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रदेश क्षेत्र के पदाधिकारी और पूर्व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

बैठक में जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, अशोक मौर्य, नार सिंह, सतीश श्रीवास्तव, सुनील सिंह, शंभु सिंह, कमलेश चौबे, मनीष अग्रहरी, मनोज सोनकर सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?