एंटी रोमियो पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में एंटी रोमियो स्क्वाड ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मंदिरों, स्कूलों, कॉलेजों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

इस दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सुरक्षा सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। इनमें वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 और एम्बुलेंस सेवा 108 शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने और हेल्पलाइन सेवाओं का सही उपयोग करने की अपील की।

एंटी रोमियो स्क्वाड का यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?