जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जिला जज रवीन्द्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेन्द्र यादव और सीजेएम आलोक यादव ने जिला कारागार चुर्क (घुर्गा) का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पाकशाला में तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई और सुधार के निर्देश दिए गए। बन्दियों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त कर मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य जांच की। बैरकों की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, स्नान व्यवस्था आदि का अवलोकन कर जेलर को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला जज ने बन्दियों से वकील की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। जिनके पास वकील नहीं था, उनके लिए विधिक सेवा के माध्यम से अधिवक्ता नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। कारागार में कार्य करने के बदले मिलने वाले पारिश्रमिक व अन्य सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान बन्दियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जेल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। जेलर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार, अधिशासी अभियंता शैलेश ठाकुर, जेलर जे.पी. दूबे, गौरव कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?