जिला कारागार का जनपद न्यायाधीश व डीएम ने किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जिला कारागार का जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने  आज अचौक निरीक्षण किया और कैदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

जनपद एवं सत्र न्यायाधीश रवीन्द्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी बीएन सिंह ने आज जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जज ने जिला कारागार के कैदियों से मिलकर उनसे वार्ता किया और उनको उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में बारी-बारी से जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान उन्होंने कैदियों से सरलता व सुगमता पूर्वक वार्ता कर कारागार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही भोजन, नास्ता, स्वास्थ्य चिकित्सा, पीने के पानी आदि की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में गहनता पूर्वक जायजा लिये।

इस दौरान जिला जज व जिलाधिकारी ने महिला कैदियों को दी जा रही रही सुविधाओं की जानकारी ली गयी, उन्होंने जिला कारागार के हातों के बैरकों में बारी-बारी से स्वयं जाकर कैदियों की स्थिति को देखा और वार्ता कर उनके परिवारों को मिलने-जूलने में हो रही दिक्कतों के बारे में पूछा, जिस पर कैदियों द्वारा बताया गया कि यहां इस प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है।

इस दौरान उन्होंने महिला कैदियों के बच्चों के शिक्षा हेतु बने शिशु गृह के स्थिति का जायजा लिया, इसी प्रकार से कैदियों को दिये जाने वाले भोजन के किचन का निरीक्षण किया गया, जहां कैदियों हेतु बनाये जा रहे रोटी, सब्जी चावल व दाल के गुणवत्ता को देखा गया और निर्धारित रोस्टर की जानकारी प्राप्त की गयी।

जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, जेलर जगदम्बा प्रसाद दूबे, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?