प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में नि:शुल्क जूता और बैग का वितरण, बच्चों के चेहरे पर खुशी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता लकी केशरी

नौगढ़ (चंदौली)। तहसील के बसौली गांव के प्राथमिक विद्यालय में चौहान एकता फाउंडेशन की ओर से बच्चों को निःशुल्क जूते और बैग वितरित किए गए। इस अवसर पर विज्ञान के ARP लवकुश सिंह और एडवोकेट दिनेश कुमार ने बच्चों को बैग और जूता वितरण किया। एडवोकेट दिनेश कुमार ने कहा कि वह उन बच्चों के लिए कार्य कर रहे हैं जिनके घरों में वर्षों से अंधेरा है और उन्हें दीपक जलाना है। उन्होंने कहा कि यह उनकी एक छोटी सी शुरुआत है और वह समाज के हर व्यक्ति के लिए समर्पित हैं।

प्रभारी प्रo प्रधानाध्यापक पंकज यादव ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य है और ऐसे कार्य भविष्य में भी होने चाहिए और चौहान एकता फाऊंडेशन समाज सेवा का कार्य कर रहा है।

बच्चों ने कहा कि उन्हें जूते और बैग मिलने से वे बहुत खुश हैं और अब वे अपने स्कूल में गर्व से जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक बड़ा उपहार है और वे इसके लिए चौहान एकता फाउंडेशन को धन्यवाद देते हैं।

इस अवसर पर प्रभारी प्र० अध्यापक पंकज यादव, डॉ सीo डीo सिंह, शिक्षा मित्र अशोक नारायण सिंह, आंगनवाड़ी उर्मिला देवी उपस्थित थे। बच्चों को जूते और बैग मिलने से उनके चेहरे पर खुशी देखी जा सकती थी। यह एक अच्छी पहल है जो समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को मदद पहुंचाने के लिए की जा रही है।

Leave a Comment

1443
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?