स्व0 पिता के पुण्यतिथि पर 150 असहाय लोगों में कंबल का वितरण।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। विकासखंड दूध्दि के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा निवासी अशोक कुमार जायसवाल आज अपने पिता स्वर्गीय भगवान दास जायसवाल व माता भामीनी देवी के पुण्यतिथि पर इलाके के असहाय लगभग 150 लोगों में ठंड के मध्य नजर कंबल व भोजन का वितरण किया।
अशोक जायसवाल ने अपने माता-पिता के पुण्यतिथि पर मां काली मंदिर के प्रांगण में आज लगभग 11 बजे पिता स्वर्गीय भगवान दास जायसवाल व माता भामीनी देवी के चित्र पर पंडित मनोज कुमार तिवारी के द्वारा पूजन अर्चन करने के पश्चात कंबल व भोजन वितरण का कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि पिताजी अपने समय में समाज में असहाय व गरीब लोगों का हर संभव सहायता, मदद किया करते थे उनके स्वर्गवास हो जाने के बाद उनके पुण्यतिथि पर बीते 3 वर्षों से लगातार ठंड के मौसम में इलाके के असहाय व गरीब लोगों को चयनित करके कंबल व भोजन का वितरण करके अपने माता-पिताजी को याद किया करता हूं। इस मौके पर राजू रंजन तिवारी विनोद जायसवाल रवि शंकर जायसवाल पप्पू गुप्ता अजीत जायसवाल संजय जयसवाल लालू चंद्रवंशी राजेश गुप्ता प्रवेश गुप्ता रोशन गुप्ता आनंद चंद्रवंशी जितेंद्र चंद्रवंशी सहित पत्रकार लोग मौजूद थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?