क्षेत्र पंचायत की बैठक में 36 प्रस्ताव पर हुई चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर विकास खण्ड के सभागार में क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम प्रधानों की बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई और 36 प्रस्ताव प्राप्त हुआ।


सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत और खण्ड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना के नेतृत्व में बैठक का शुभारंभ हुआ। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधान द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर 36 प्रस्ताव के मुद्दे उठाए जिस पर ब्लॉक प्रमुख द्वारा सहमति दिखाई गई।


सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना लाभारतीयों के सर्वे फोन हेतु शौचालय के छुटे लाभार्थी सूची 70 वर्ष से ऊपर का आयुष्मान कार्ड बनाने और गर्मी में  पेयजल समस्याओं पर तत्काल प्रभाव से जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू किया जाय।

इस बैठक में विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों द्वारा प्राप्त हुआ है जिस पर उच्च अधिकारियों द्वारा वार्ता करके तत्काल विकास कार्य कराए जाएंगे।

इस मौके पर ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ,एडीओ पंचायत महिपाल लाकड़ा, पवन शुक्ला, अर्चना त्रिपाठी, नीलम त्रिपाठी, राम भरोसे, सुधीर श्रीवास्तव, अनूप तिवारी, इंद्रजीत यादव, अनुपम त्रिपाठी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?