बिजली कर्मियों का निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन, कैंडल मार्च निकाला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मियों का निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन

सोनभद्र। अधीक्षण अभियंता के प्रांगण में संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली कर्मियों ने उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल डिस्काम के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। सभी बिजली कर्मी बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य किये और शाम को 5:00 बजे के बाद विरोध सभा करने के उपरांत कैंडल मार्च निकाला ।

बिजली कर्मियों ने एक स्वर में कहा कि निजीकरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि निजीकरण से सबसे बड़ी चोट उपभोक्ताओं पर पड़ने वाली है। मुम्बई में टाटा पावर और अदानी पॉवर काम करती हैं, जहां घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली की दरें 17-18 रुपए प्रति यूनिट हैं।

सभा में मुख्य रूप से संतोष कुमार गुप्ता, पुष्पराज सिंह, आनंद, कृष्णा सोनी, सिद्धार्थ मौर्य, सुजीत पाठक, लालचंद विश्वकर्मा, अखिलेश, रवि, आदि बिजली कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?