दुद्धी को जिला बनाने की मांग फिर हुई बुलंद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी

O – न्यायिक कार्य से विरत रह अधिवक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

दुद्धी (सोनभद्र) । जिला बनाओ, विकास कराओ की पुरानी मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को एक बार फिर जोरदार प्रदर्शन किया। मुंसिफ कोर्ट के मुख्य गेट पर मोर्चा के सदस्यों और अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दुद्धी को जिला घोषित करने की मांग दोहराई।

प्रदर्शन के दौरान सिविल बार अध्यक्ष विष्णु कांत तिवारी, सत्यनारायण यादव, प्रभु सिंह, और रामजी पांडेय ने कहा कि “हम पिछले दो दशक से ज्यादा समय से दुद्धी को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। चुनावी सभाओं में वादे किए जाते हैं, लेकिन सरकार बनने के बाद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।”

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 से 2025 तक भाजपा सरकार ने सिर्फ धोखा ही दिया है, जबकि प्रदेश में ऐसे कई जिले हैं जिनकी आबादी और क्षेत्रफल दुद्धी से भी कम है। उन्होंने कहा कि सरकार मानकों का बहाना बनाकर इस मुद्दे को बार-बार टालती रही है।

इस मौके पर प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ताओं और अन्य लोगों ने नारे लगाते हुए सरकार से जल्द से जल्द दुद्धी को जिला घोषित करने की मांग की।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?