परिषदीय विद्यालयों को मर्ज कर बन्द किए जाने के विरोध में शिक्षकों सौंपा ज्ञापन, कार्यवाही की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेशीय प्रा शि संघ के आवाह्न पर ब्लॉक इकाई बभनी द्वारा परिषदीय विद्यालयों की मर्जर प्रक्रिया का भारी संख्या में विरोध दर्ज कराया गया और खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री राकेश कुमार पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा गया।ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह ने कहा कि मर्जर प्रक्रिया द्वारा निर्धन और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से दूर किया जा रहा है। यह संविधान द्वारा प्रदत्त निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा के अधिकार का हनन सिद्ध होगा।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इसका विरोध करता है। ब्लॉक महामंत्री सुनील कुमार सिंह ने कहा कि दुरूह क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जलाने वाले परिषदीय विद्यालयों को मर्जर प्रक्रिया द्वारा बंद करना बिल्कुल न्यायसंगत नहीं है छोटे मासूम बच्चे विद्यालय बंद होने पर शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। इस अवसर पर अरविंद सिंह, विकास कुमार, सरोवर राव सेंगर, शशांक कुमार सिंह,शशि शंकर श्रीवास्तव, प्रशांत कुशवाहा, संतोष कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, अनिल कुमार, धीर सिंह, मुस्तकिम अहमद, पुष्पेंद्र कुमार विमल, आकाश कुमार, आदि शिक्षक साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?