प्राथमिक विद्यालय दरनखाड़ परिसर में साफ सफाई की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- विद्यालय परिसर में बड़े बड़े घास दे रहे हादसों को दावत

बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी में बरसात के साथ जंगली विषैले जन्तु का खतरा बढ़ जाता है। बावजूद इसके विद्यालय के शिक्षक और सफाई कर्मी इसको लेकर गम्भीर नहीं है। शनिवार को कुछ ग्रामीणों ने इसको लेकर सहायक विकास अधिकारी से शिकायत की । इसके बाद सफाई का आश्वासन मिला।

विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय दरनखाड़ में घास व बड़ी हुई झाड़ियां से हादसों को दावत मिलता नजर आ रहा है।इसको लेकर विभाग गम्भीर नहीं है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारीश से विषैले व ज़हरीले जन्तुओं का खतरा बना हुआ है बावजूद इसके विभाग के लोग साफ सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बच्चे इसी घास में पानी पीने से लेकर शौच के लिए निकल रहे हैं।परिसर में उगे घास से बच्चों को विषैले जन्तु का खतरा बना हुआ है इसको लेकर न तो शिक्षक ही गम्भीर है न तो सफाई कर्मी। ग्रामीण व समाज सेवी सुरेश कुमार ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।मामले के बावत सहायक विकास अधिकारी पंचायत सतीश कुमार सिंह ने बताया जानकारी नहीं है तत्काल विद्यालय परीसर की साफ सफाई कराया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?