समाधान दिवस पर आये 54 मामलों में 15 का निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । स्थानीय थाने पर शनिवार को समाधान दिवस में तहसीलदार दुद्धी अंजनी कुमार गुप्ता ने लोगों की समस्या को सुना। समाधान दिवस पर राजस्व संबंधी 54 मामले आए। जिसमें 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष 39 मामलों को राजस्व विभाग के संबंधित लेखपाल व क्षेत्र के पुलिस को दिया गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि जो भी प्रार्थना पत्र आये उनको क्षेत्र के संबंधित लेखपाल तथा पुलिस को दे दिया गया है।यह भी हिदायत दिया गया है कि मौके पर जाकर क्षेत्रीय लेखपाल तथा हल्के के पुलिस को लेकर लेखपाल लेकर जायेंगे और मामले का मौके पर निस्तारण करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है तो उसे तत्काल अवगत कराएं ताकि उसका निस्तारण किया जा सके। कहा कि किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस पर बभनी थाने में दो सौ के पार फरियादियों की भीड़ रही। समाधान दिवस में बभनी, पोखरा,चपकी, चैनपुर गांव का जमीन का मुद्दा मुख्य रूप से प्रमुख रहा।समाधान दिवस पर क्षेत्रीय कानूनगो राज राथ ,गंगा प्रसाद,लेखपाल बिमलेश कुमार,अरुण कुमार,अरुणोदय पांडेय,हौसिला प्रसाद, हरिश्चंद्र सिंह,रामनरायन ,वेद प्रकाश नागर, परमजीत यादव, मुकेश कुमार गुप्ता तथा थाने के सब इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह,सरफराज खान,राम औतार यादव, ग्रामीणों में त्रिभुवन सिंह खरवार, हरदेव सिंह, रामेश्वर शर्मा,लालकेश कुशवाहा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?