ज्वालामुखी मन्दिर परिसर में निःशुल्क लगेंगी दुकान,पीस कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

चैत्र नवरात्र और मेले को लेकर पीस कमेटी बैठक संपन्न

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के प्रमुख देवी शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी प्रांगण में आज चैत्र नवरात्र से लगने वाले 15 दिनों के मेले को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई।इसके साथ ही थाने में चुनाव के माध्यम से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आशीष चौबे को दी गयी।

वही उपाध्यक्ष जयप्रकाश, सचिव संतोष सागर, कोषाध्यक्ष का दायित्व परशुराम गुप्ता को दिया गया,इसमे कुल 23 लोगों ने अध्यक्ष व समिति के सदस्य के लिए दावेदारी किया था।  जिसमें आशीष चौबे को 11 मत, जयप्रकाश को पांच, संतोष सागर व परशुराम गुप्ता को तीन-तीन मत मिला।

इससे पूर्व पीस कमेटी की बैठक के अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी निखिल यादव, क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार ने आगामी 30 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र की पूजा व परिसर में लगने वाले मेले के बारे में आने वाली समस्याएं पर विस्तृत चर्चा की।

मंदिर के पुजारी श्लोकी मिश्रा,चिल्काडांड प्रधान हीरालाल, कोटा प्रधान प्रमोद तिवारी, हेमंत मिश्रा के अलावा मुकेश सिंह व अन्य लोगों ने बैरिकेटिंग, पार्किंग व्यवस्था,साफ सफाई,मोबाइल शौचालय, पेयजल, लाइट व्यवस्था के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया। वही पूर्व की भांति मंदिर परिसर में लगने वाले 15 दिनों तक मिले के लिए कोई भी नीलामी नही कराई गई। दुकानदार मेले में निःशुल्क दुकान लगा सकेंगे। इसके लिए मंदिर समिति की टीम से भेंट कर अन्य कार्रवाई की जाएगी।इससे पूर्व भी हाई कोर्ट के आदेश के बाद मेला नीलामी पर रोक लगाई दी गई थी।

इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?