सीएस पाण्डेय
शव के पास सुसाइड नोट व एक फोटो बरामद
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेवडी टोला में शुक्रवार की सुबह युवती शव महुआ के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया। पुलिस घटना को प्रेम प्रपंच से जोड़ते हुए अन्य बिन्दुओं को लेकर जांच में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेवडी टोला निवासी फूलमती पुत्री सोनशाय (19 वर्ष) शुक्रवार की भोर में महुआ के फल (डोरी) बीनने के लिए घर से निकली थी। सुबह करीब छह बजे महुआ बीनने आए बच्चों ने उसे घर से लगभग 500 मीटर दूर एक महुआ के पेड़ से लटकते देखा। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर इकठ्ठा हो गये।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान फूलमती के रूप में की। पेड़ के नीचे युवती का मोबाइल फोन मिला, जिसकी बैटरी निकली हुई थी और सिम टूटा हुआ था। इसके अलावा, चप्पल और गुल की डिब्बी भी मिली।युवती पेड़ की डाल में दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थी। महिला के पास से सुसाइड नोट और एक युवक की तस्वीर भी बरामद हुई। पुलिस ने सभी बरामद वस्तुओं को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़ते हुए जांच में जुटी हुई है।और आत्म हत्या के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है।उपनिरीक्षक मक्खन लाल ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड नोट मिला है पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





