नदी के किनारे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)।  जनपद के गैपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव कर्णावती नदी में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के राजकीय आईटीआई गैपुरा के पास कर्णावती नदी के किनारे संदिग्ध हालत में एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान राहुल पुत्र ललित(20 वर्ष), निवासी कठवैया के रूप में हुई है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शव को छुपाने के लिए उसे भारी पत्थर से बांधकर नदी में फेंका गया था।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?