आरटीओ,एसपी और डीएम से शिकायत के बाद भी नहीं रूके डग्गामार वाहन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के महुअरिया से रम्पाकुरर छत्तीसगढ़ मार्ग पर अवैध व डग्गामार वाहन धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है इसको रोकने के लिए ग्रामीणों ने आरटीओ, एसपी और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है।

थाना क्षेत्र के महुअरिया से छत्तीसगढ़ रम्पाकुरर मार्ग पर डग्गामार वाहन बेखौफ धड़ल्ले से छतों पर सवारी बैठाकर धड़ल्ले से परिवहन कर रहे हैं।यही नहीं इन वाहनों में डीजल और पेट्रोल का भी अन्तर्राजीय स्तर पर कारोबार हो रहा है ग्रामीण राम प्रताप, इरफान शेख,कलामुल हक,बबलू ,समसीर सहित अन्य ग्रामीण ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग है। ग्रामीणों ने बताया कि वाहनो मे डीजल और पेट्रोल का अवैध अन्तर्राजीय स्तर पर कालाबाजारी भी हो रहा है कुछ दिनों पहले ग्रामीणों ने परिवहन विभाग पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की लेकिन विभाग के लोगों ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि विभाग सुनवाई नहीं करेगा बगैर कागजात और बगैर नम्बरों के चल रहे वाहनों पर रोक नहीं लगा तो आन्दोलन को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?