जंगल के रास्ते झारखण्ड करते है गौ तस्करी, तीन तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरि

34 गौ वंश पुलिस ने किया बरामद


दुद्धी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत अमवार चौकी क्षेत्र के गोहड़ा गांव में बड़े पैमाने पर गो वध के लिए झारखंड जा रही 34 मवेशियों के साथ तीन पशु तस्कर को कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की आधी रात को ग्राम प्रधान कामता प्रसाद द्वारा सूचना मिलती है। कि दर्जनों की संख्या में प्रतिबंधित पशुओं को झारखंड लेकर पशु तस्कर लेकर जा रहे हैं। पुलिस की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए गोहड़ा के जंगलों के बीच पहुँच कर चारों तरफ से घेरे बंदी कर तीन पशु तस्करों को दौड़ा कर गिरफ्तार कर लिया। बाकी पशु तस्कर रात के अंधेरे में फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। जिसमें कुल 40 से अधिक पशुओं में महज 34 की पकड़े गए। बाकी पशुओं को लेकर भागने में पशु तस्कर सफल हो गए। सभी पशुओ को ग्राम प्रधान के निवास पर सुरक्षित रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी पशुओं में दो या तीन गाय होंगे बाकी सभी शेष मवेशी प्रतिबंध बैल-सांड हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी पशु तस्कर बीजपुर व बभनी के जंगलों के बीच रास्ते से होकर छत्तीसगढ़ व झारखंड बॉर्डर की ओर तेजी से पशुओं को लेकर भागने के फिराक में थे। उसी बीच सूचना मिलते ही धर दबोच कर हिरासत में लिया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?