जिला प्रोबेशन अधिकारी का आकस्मिक निधन, शोक सभा आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई शोक सभा, जिलाधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टण्डन का मिर्जापुर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया ,जिनका अंतिम संस्कार लखनऊ में देर शाम को परिवार के लोगो ने किया। इस दौरान 11जनपदों के अधिकारी मौजूद रहे। इस  आकस्मिक निधन की सूचना से जनपद के पूरे महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी ,इस दुःखद समाचार के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में दिवंगत अधिकारी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके निधन को प्रशासनिक सेवा के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

बताते चले कि पुनीत टण्डन जनपद में वर्ष 2013 से वर्ष 2016 डीपीओ तक डीपीओ रहे। वर्ष 2019 से 2021 डिप्टी डायरेक्टर महिला कल्याण विकास विभाग रहे ,  वर्ष 2021 से 2022 जिला प्रोबेशन अधिकारी सोनभद्र और 2024 से 2026 डीपीओ रहे।इनके परिवार में पत्नी और एक सात वर्ष की बच्ची है।

शोकसभा में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए एसके राय, डीसी वीबी रामजी रविन्द्र वीर सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित जिला प्रोबेशन विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?