सन क्लब सोसाइटी के संरक्षक रहे पूर्व एमएलसी के निधन पर हुई शोक सभा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में शुरू हुआ सूर्य मन्दिर और छठ पूजा : प्रभात कुमार

विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ  नेता पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी स्थानीय सन क्लब सोसायटी के संरक्षक रहे जिनके निधन पर क्लब के अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किंशू सिंह ने एक बैठक कर मृत आत्मा के शांति के लिए शोक सभा की।

शोकसभा में क्लब के पूर्व संयोजक प्रभात कुमार ने बताया कि क्लब का नींव रखने के दौरान ही संरक्षक के रूप में जयप्रकाश चतुर्वेदी ने हम सभी युवाओं को समाज में सामाजिक सहयोग, समाज का उत्थान करने के लिए सही मार्गदर्शन दिया था तब जाकर के क्लब का उदय हुआ था, समय-समय पर हम नौजवान पीढ़ी को सही दिशा में काम करने के लिए स्वयं विंढमगंज में आकर बैठक करके समझाया व बताया करते थे जिसका परिणाम है कि आज क्लब विशाल सूर्य मंदिर के साथ-साथ प्रत्येक वर्ष होने वाले छठ महापर्व में सोनभद्र जिले में अपना नाम रोशन कर रहा है हम सभी लोगों के बीच हमारे संरक्षक, पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी जी के निधन होने से अपूरणीय क्षति हुई है।

इस मौके पर मौजूद क्लब के सभी लोग मृत आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा।

इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रविंद्र जायसवाल, उदय जायसवाल, सुमन कुमार गुप्ता, अमित केसरी, संजय गुप्ता, अजय गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता, अविनाश अग्रवाल, आनंद जायसवाल,जीद्दन लाल ,राकेश कुमार केसरी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1520
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?