कार व मोपेड में टक्कर, मोपेड चालक गंभीर रूप से हुआ घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विन्ढमगंज (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोलिनडूबा ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज लगभग 11:00 बजे टीवीएस मोपेड पर सवार अनंतकार पनीका उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र बालगोविंद पनीका निवासी गांव अजानिया थाना कोन को चार चक्के की गाड़ी से जोरदार टक्कर लगने की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने घायल उक्त व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विढमगंज पर लाया जहाँ मौजूद डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद के द्वारा तत्काल इलाज चल रहा है। कोलिनडूबा ग्राम पंचायत में स्थित श्रीराम फीलिंग स्टेशन के पास हुई दुर्घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि घायल अनंतकार पनिका विढमगंज की ओर से दुध्दि की ओर टीवीएस मोपेड से हेलमेट लगाकर जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोपेड बुरी तरह से कुचल गया तथा टीवीएस मोपेड पर सवार अनंतकार कुमार दूर जा गिरा। संयोग ही अच्छा था कि मोपेड सवार हेलमेट लगाए हुए था नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। तत्काल स्थानीय थाने को सूचना किया गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि घायल व्यक्ति को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विढमगंज ले जाकर इलाज करवा रहे हैं तथा परिजनों को सूचना दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?