सीएमओ ने सीएचसी म्योरपुर का किया औचक निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश, व्यवस्थाएं परखीं

म्योरपुर, सोनभद्र। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश मिश्रा ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से बातचीत की और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछा। सीएमओ ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने रविवार से शुरू हुए सघन पल्स पोलियो अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की। पोलियो बूथों की व्यवस्था और टीकाकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश दिया कि पांच वर्ष तक का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाने और अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के समय सीएचसी अधीक्षक डॉ. पी.एन. सिंह, डॉ. संजीव बिंद, डॉ. धर्मराज मौर्य, डॉ. अमृत राय, फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार, स्टाफ नर्स साधना मौर्य, प्रियंका शर्मा सहित स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?