छोटे-छोटे समस्याएं पेयजल और प्रकाश व्यवस्था का हुआ निस्तारण
सोनभद्र -। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सोमवार को जिले के सभी नगरीय निकायों में समाधान दिवस “सम्भव” का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने की। सम्भव दिवस के दौरान जिले के विभिन्न नगर निकायों में नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं तथा उनके समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई की गई। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 2, नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में 3, चोपन में 5, ओबरा में 4, पिपरी में 3, दुद्धी में 3, डाला बाजार में 1 तथा अनपरा में 2 शिकायतें दर्ज की गईं। इस प्रकार जिले के सभी नगरीय निकायों में कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं। जनसुनवाई में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, मार्ग प्रकाश व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने मौके पर ही शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकांश मामलों का तत्काल निस्तारण कराया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
वही नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि सभी वडो में सफाई कर्मी व सफाई नायक विशेष तौर पर अभियान चलाकर प्रतिदिन नालियों की सफाई अवश्य करें जिसकी मॉनिटरिंग संबंधित नगर पालिका कर्मचारी करके उपलब्ध काराये लापरवाही किसी प्रकार से बर्दाश्त नहीं की जाएगी छोटे-छोटे समस्याओं को तत्काल नोट करते हुए अवगत कारण जिससे कि उन समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जा सके।
अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को सम्भव दिवस आयोजित कर नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जा रहा है तथा उनके निस्तारण के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नगर निकायों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाना और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे समाधान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बन रही है।इस दौरान जेई राज कुमार राज, सभासद अनवर अली, मनोज़ चौबे, ओमप्रकाश, अजीत सिंह, विमलेश, सुजीत, संत, राजीव कर्मचारी उपस्थित रहे।






