चाचा नेहरू की जयंती पर बच्चों ने किया याद।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। विन्च्य तक्षशिला एकेडमी राबर्ट्सगंज सोनभद्र में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू को नन्हे मुन्हे बच्चो ने याद किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ विद्यालय की प्राचार्या व प्रबन्धक महोदया ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात् नन्हे मुन्हे बच्चो ने नाटक, नृत्य व भाषण के माध्यम से देश के पहले प्रधानमंत्री को याद किया। छात्रो में मुख्य रूप से देव सिंह, दीप सिंह, काब्या गुप्ता, वर्तिका राव, वैभव सिंह आदि ने प्रतिभाग किया। प्राचार्या ने अपने उदबोधन में कहा की पंडित जवाहर लाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे जिसे लोग प्यार से चाचा नेहरू कहते है। चाचा इसलिए भी क्योकि वह बच्चो के सबसे प्रिय थे इसी कारण आज भी 14 नवम्बर को उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाते है। विद्यालय के प्रबन्धक डॉ० अंजली विक्रम सिंह ने कहा की पंडित नेहरू का जन्म 14 नबम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता मोती लाल नेहरू एक प्रसिद्ध वैरिस्टर थे पंडित नेहरू महात्मा गांधी से बहुत प्रभावित थे उनके मार्गदर्शन में उन्होने सत्य और अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करते हुए स्वतंत्रता संग्राम मे सक्रिम भूमिका निभाई इस कारण उन्हे कई बार जेल भी जाना पड़ा। पंडित नेहरू को आधुनिक भारत के शिल्पकार के नाम से जाना जाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उषा, चंचल मौर्या, शालिनी त्रिपाठी, प्रज्ञा पाण्डेय शिक्षक व शिक्षणेत्तरकर्मी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?