पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती को बच्चों ने बाल दिवस के रूप में मनाया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल प्रभापुरम एवं टैगोर नगर में स्थित विद्यालय की दूसरी शाखा प्रकाश जीनियस किड्स स्कूल में 14 नवंबर गुरुवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती पर बाल दिवस मनाया गया। विद्यालय में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए कक्षा एल० के० जी० से 2 तक के बच्चों को पिकनिक मनाने के लिए नेहरू पार्क एवं अन्य नर्सरी में भ्रमण कराया गया। कक्षा 3 से 5 तक के बच्चे ऊर्जा और उल्लास के साथ जश्न मनाते हुए खेलकूद की प्रतियोगिता में शामिल हुए। कक्षा 6 से 12 तक पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता ,वाद- विवाद प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया। नेहरू जी के द्वारा बच्चों के प्रति विशेष स्नेह और लगाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों ने नेहरू जी तथा गुरु नानक जी की झांकी निकाली जिसमें नेहरू जी की वेशभूषा कक्षा 2 का छात्र मयंक एवं गुरु नानक जी का वेशभूषा आकर्ष ने लिया तथा पूर्व संध्या गुरु नानक जयंती मनाया गया। बाल दिवस का कार्यक्रम विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रसाद जैन के द्वारा जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । उन्होंने कहा बच्चे राष्ट्र के निर्माता हैं बाल दिवस केवल एक उत्सव ही नहीं एक अवसर है जिसमें बच्चों के अधिकारों एवं उनके कल्याण और भविष्य की सुरक्षा के बारे में सोचने का समय मिलता है।नेहरू को उनके महान कार्यों के लिए याद कर नमन करने का दिन है तथा गुरु नानक जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय के द्वारा कहा गया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आजादी की लड़ाई में भूमिका निभाने के साथ-साथ भारत के निर्माण लोकतंत्र को स्थापित करने और उसको मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है उसे भारत हमेशा याद करेगा। इस अवसर पर विद्यालय के उप – प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव एवं शिक्षक दीपक श्रीवास्तव, वंदना पटेल, मनोज दुबे, राहुल तिवारी पूनम यादव, सुनील श्रीवास्तव, आकांक्षा तिवारी, संजू पांडे, अनीता सोनी, दिव्या चौरसिया, दीप्ति मिश्रा, सीता पांडे, रागिनी एवं पूजा शर्मा आदि शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?