सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाह आलम बोले- मोटर की जांच कराकर  कराएंगे मरम्मत, पानी आपूर्ति बहाल होगी जल्द

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एनसीएल द्वारा निर्मित सुलभ शौचालय एक सप्ताह से बंद, मोटर खराब होने से मरीजों व परिजनों को हो रही भारी असुविधा

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की सामाजिक दायित्व योजना के तहत निर्मित सार्वजनिक सुलभ शौचालय लगभग एक सप्ताह से बंद है। पानी की आपूर्ति न होने के कारण अस्पताल आने-जाने वाले मरीज और उनके परिजन असुविधा झेल रहे हैं। सीएचसी रोजाना सैकड़ों ओपीडी और आईपीडी मरीजों को सेवा देता है। सूत्रों के अनुसार शौचालय की पानी आपूर्ति मोटर खराब होने के कारण ठप हो गई है। गंदगी व मलबा बढ़ने पर शौचालय के दरवाजे पर ताला बंद कर दिया गया है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि सुविधा बंद होने से परिसर में भारी असुविधा पैदा हो रही है और कई परिजन आक्रोशित हैं। स्थानीय नागरिकों व मरीजों के परिजनों ने संबंधित जिम्मेदारों से अपील की है कि शौचालय की तुरंत मरम्मत कराई जाए तथा भविष्य में रख-रखाव की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले वृद्ध व बीमार लोगों के लिए यह सुविधा अत्यंत आवश्यक है, इसलिए शीघ्र समाधान होना चाहिए। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने कहा कि कुछ दिन पहले मोटर लगाई गई थी, इसलिए पानी की आपूर्ति क्यों नहीं हो रही है इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि शौचालय की देख-रेख नगर पंचायत के द्वारा की जा रही है और नगर पंचायत के अधिकारियों से बात करके इसे शीघ्र निस्तारित कराया जाएगा ताकि पुनः पानी की समस्या न हो। डॉ. शाह ने कहा कि वे स्वयं भी स्थिति पर नजर रखेंगे और जरूरी समन्वय कराकर समस्या के निदान में मदद करेंगे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?