सोनभद्र में दो क्षेत्राधिकारीयों के कार्य क्षेत्र में बदलाव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने लाइन ऑर्डर के तहत जिले के दो क्षेत्राधिकारीयों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन की नई तैनाती की है। पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार को ओबरा सर्किल का प्रभार दिया गया है, जबकि ओबरा सर्किल में रहे हर्ष पांडेय को पिपरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसपी वर्मा ने इस बदलाव को प्रशासनिक सुधार और बेहतर कानून व्यवस्था के उद्देश्य से बताया है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से थानों में अनुभवी अधिकारियों का समुचित उपयोग हो सकेगा और जनता को त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जा सकेगा। नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है, जिससे जिले में पुलिस कार्यशैली में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।इस बदलाव के बाद दो क्षेत्राधिकारीयों की नई जिम्मेदारियों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा जारी है, जबकि अधिकारी अपने‑अपने पद पर कार्यभार संभालने की तैयारी में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?