बिहार में एनडीए की बंपर जीत पर सोनभद्र में जश्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयाँ

सोनभद्र। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत की घोषणा होते ही सोनभद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। नतीजे आते ही भाजपा कार्यालय में जमकर जश्न मनाया गया। समाज कल्याण मंत्री संजीत कुमार गोंड, जिला अध्यक्ष नदलाल, जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का उल्लास साझा किया।

जैसे-जैसे रुझानों में एनडीए की बढ़त मजबूत होती गई, कार्यकर्ताओं की भीड़ कार्यालय में उमड़ पड़ी। आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने जीत पर खुशियाँ मनाईं और प्रधानमंत्री मोदी व एनडीए नेतृत्व के समर्थन में नारे लगाए।

जिला अध्यक्ष नदलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीतामढ़ी में हुई जनसभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उन्होंने आत्मविश्वास जताया था कि “मां सीता का आशीर्वाद मिलने के बाद बिहार में एनडीए की अब तक की सबसे बड़ी विजय तय है।” उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम ने मोदी के नेतृत्व में जनता के भरोसे को फिर सिद्ध कर दिया है।

जश्न के दौरान पूर्व सांसद रामसकल, पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, संतोष शुक्ला, मनोज सोनकर, अमरेश पटेल, ई. रमेश पटेल, सुनील सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?