इनर व्हील क्लब आर्या ने बाल दिवस पर कुवारी कन्या को दी विवाह सहायता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- सदस्यों के सहयोग से आर्थिक मदद, सामाजिक सरोकार का दिया संदेश

सोनभद्र।
बाल दिवस के अवसर पर समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए इनर व्हील क्लब आर्या, राबर्ट्सगंज ने एक कुवारी कन्या अर्चना कुमारी को विवाह सम्बन्धी आर्थिक सहायता प्रदान की। क्लब की ओर से यह सहयोग जरूरतमंद परिवारों को संबल देने की पहल के तहत किया गया।

क्लब की अध्यक्ष वंदना वर्मा उपाध्याय ने बताया कि यह आर्थिक सहायता क्लब की सभी सदस्यों के योगदान से प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि समाज की जरूरतमंद बेटियों की मदद करना क्लब का प्रमुख उद्देश्य है, और आगे भी ऐसी जनसेवा गतिविधियाँ जारी रहेंगी।

कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष रितु अग्रवाल, संपादक नीलू अग्रवाल, परनिता सिंह, मोनाली अग्रवाल, अंकिता केजरीवाल, कीर्ति द्विवेदी, जस्प्रीत कौर छाबड़ा, भावना जयसवाल, मंजू अग्रवाल, प्रकाश कौर, दिव्या चौरसिया सहित क्लब की कई सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?