O- वक्ताओं ने रखे विचार
सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और योगदान पर विस्तार से चर्चा की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि आज़ादी के बाद जब देश आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा था, तब पंडित नेहरू ने राष्ट्र का नेतृत्व करते हुए आधुनिक भारत की नींव रखी। उन्होंने कल-कारखानों की स्थापना से लेकर उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दूरदर्शी पहलें कीं, जिनका लाभ आज भी देश को मिल रहा है।
प्रदेश सचिव इंजीनियर जितेंद्र पासवान ने नेहरू की वैज्ञानिक सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों को भारत की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि “आधुनिक भारत का ढांचा नेहरू जी की दूरदृष्टि पर ही खड़ा है।”
जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि नेहरू के विचार राष्ट्र के लिए मार्गदर्शन हैं और उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
सूचना अधिकार चेयरमैन श्रीकांत मिश्रा ने नेहरू के बच्चों के प्रति स्नेह और आधुनिक भारत निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि आज भी उनकी नीतियाँ प्रासंगिक हैं।
शहर उपाध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को मिठाई वितरित की गई और राष्ट्रगीत के साथ गोष्ठी का समापन हुआ।
इस अवसर पर जिला महासचिव दयाशंकर पांडे, जिला सचिव अवनीश राजपूत, जिला सचिव मंजू देवी, ब्लॉक अध्यक्ष अमरेश देव पांडे, शहर महासचिव रिचर्ड डेविड, स्वतंत्र साहनी और गणेश विश्वकर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।







