सीडीओ जागृति अवस्थी ने किया ‘उमंग कार्यक्रम 2026’ का शुभारंभ, जमगाँव मॉडल स्मार्ट स्कूल बना शिक्षा का नया केंद्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एसोसिएट मैनेजर बिपिन शुक्ला ने दी कार्यक्रम की जानकारी, बीएसए व बीडीओ रहे मौजूद; बोलीं- बच्चों में सीखने की रुचि विकसित करेगा कार्यक्रम

सोनभद्र। शिक्षा के नवाचार की ओर बढ़ते सोनभद्र में मंगलवार को जनपद के विकासखंड घोरावल स्थित मॉडल स्मार्ट स्कूल प्राथमिक विद्यालय जमगाँव में शिव नाडर फाउंडेशन द्वारा संचालित “उमंग कार्यक्रम 2026” एवं स्कूल रेडिनेस प्रोग्राम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में नवाचारी शिक्षण गतिविधियों एवं बाल-केंद्रित शिक्षण वातावरण का अवलोकन किया गया।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी के साथ जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह , बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनद पाण्डेय , खण्ड विकास अधिकारी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, स्मार्ट शिक्षण व्यवस्था एवं बच्चों की सहभागिता का अवलोकन कर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर शिव नाडर फाउंडेशन के एसोसिएट मैनेजर बिपिन शुक्ला तथा स्कूल मेंटर मनोज विश्वकर्मा द्वारा “उमंग कार्यक्रम” की कार्ययोजना, उद्देश्यों एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। बताया गया कि कार्यक्रम के तहत फाउंडेशनल लिटरेसी, न्यूमरेसी और बच्चों के समग्र विकास पर फोकस किया जाएगा।मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि शिव नाडर फाउंडेशन द्वारा संचालित यह पहल बच्चों में सीखने की रुचि विकसित करने, प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण तैयार करने की दिशा में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होगी। उन्होंने इसे शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम में राजकुमार पाण्डेय सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह, शिक्षक रामप्रसाद, सरिता पाठक एवं किरन पटेल सहित विद्यालय परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?