भारत हास्पिटल के संचालक दो सगे भाई  गिरफ्तार, 13 वर्षीय बालक की मौत का मामला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया है मुकदमा

भारत हास्पिटल की जांच के लिए जिलाधिकारी ने एसडीएम ओबरा, सीओ ओबरा और एसीएमओ की तीन सदस्यीय टीम किया है गठित

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा कोन में संचालित एक निजी हास्पिटल में इंजेक्शन लगाने से 13 वर्षीय बालक की मौत पर आज पुलिस ने भारत हास्पिटल के संचालक दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष कोन संजीव सिंह ने बताया कि मृतक के पिता राजीव रंजन पाठक पुत्र स्व0 जंयत पाठक निवासी डोमा ने लिखित तहरीर दी कि उनके पुत्र वेदान्त की 05 अगस्त की सुबह तबियत खराब होने पर भारत सर्जिकल हास्पिटल कोन में इलाज के लिए ले जाया गया था । जिसमें कार्य कर रहे डाक्टर शफायत अली व सलामत अली द्वारा सूई लगाकर दवा इलाज करने पर वेदान्त उपरोक्त की तबियत बिगड़ गयी, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।

इस घटना को लेकर मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त हो गया और शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक पुलिस बल मौके पर मौजूद रही।

इस घटना के सम्बन्ध में मृतक के पिता की तहरीर पर धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजा गया था। इस घटना के सम्बन्ध में भारत हास्पिटल सर्जिकल सेन्टर के रजिस्ट्रेशन व उसमें काम करने वाले डाक्टरों की डिग्री व मेडिकल सर्टिफिकेट की जानकारी के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की गयी है। वर्तमान समय में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भारत हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेन्टर को सीज किया गया।

वही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर धारा 105 बीएनस से सम्बंधित आरोपी शफायत अली पुत्र मु0 यासीन और सलामत अली पुत्र मु0 यासीन निवासीगण नौडिहा थाना पन्नूगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

इन आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवप्रकाश यादव चौकी प्रभारी चकरिया, शिवकुमार यादव चौकी चकरिया, विनय यादव शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?