प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर बीडीओ ने जानी पढ़ाई की हकीकत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

प्राथमिक विद्यालय असनहर की सुविधाओ का लिया जायजा

कक्षा पांच के बच्चों से पढ़वाई अंग्रेजी की किताब

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय असनहर प्रथम का आज खण्ड विकास अधिकारी ने अचौक निरिक्षण किया।इस दौरान विद्यालय पर मौजूद सुविधाओं की हकीकत भी छात्रो से जाना।

विकास खण्ड बभनी के प्राथमिक विद्यालय असनहर प्रथम पर खण्ड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना ने निरीक्षण किया और विद्यालयी सुविधा की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बच्चों के एमडीएम, पुस्तक वितरण, पुस्तकालय, खेलकूद सामग्री, शौचालय, सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।कक्षा पांच के बच्चों से अंग्रेजी की किताब भी पढ़वाई‌ बच्चों ने किताब पढ़कर सुनाया। पुस्तकालय की किताबों का अवलोकन किया। खेलकूद के सामानों की , बच्चों की उपस्थिति की भी जानकारी ली।

आंगनबाड़ी में पढ़ने वालों बच्चो की भी जानकारी ली।निरिक्षण के दौरान आनलाइन सुविधाओं को डाटा इंट्री भेजा।

इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत सतीश कुमार सिंह, सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?