शिविर सरकार की योजनाओं से जनमानस को जोड़ने का सशक्त माध्यम:प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, छात्राओं को साइकिल व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन

सोनभद्र। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद के सभी विकास खण्डों में 14 से 16 जून, 2026 तक आयोजित जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ जनपद प्रभारी मंत्री एवं लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने विकास खण्ड रॉबर्ट्सगंज परिसर में किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कक्षा-9 की छात्राओं को साइकिल वितरित कर शिक्षा हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन देकर महिला एवं बाल विकास की योजनाओं के संचालन में तकनीक की भूमिका पर बल दिया।
जनसभा को संबोधित करते हुए हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सभी ब्लॉकों में मेले आयोजित हो रहे हैं। इन शिविरों में चिकित्सकों द्वारा जांच, स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श के साथ आमजन को केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य निरंतर हो रहा है।
सदर विधायक भूपेश चौबे ने योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचने की बात कही। घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने जनहितकारी योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रमुख सदर अजीत रावत ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर तिवारी, डीडीओ हेमंत सिंह, बीडीओ लाल जी शुक्ला जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?