बजट: छात्रों को फ्री स्कूटी, युवाओं को स्मार्टफोन और रोजगार के सुनहरे अवसर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी

दुद्धी (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश की ‘उपयोगी सरकार’ के नाम से प्रसिद्ध योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज 2025-26 का सबसे बड़ा बजट पेश किया। इस बजट में हर वर्ग के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

स्टेडियम की मांग

“सदर विधायक नें सदन में चतरा ब्लाक व कोन ब्लाक में बड़ा स्टेडियम बनाने की मांग किया हैं जो खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा”।

छात्रों को तोहफा: फ्री स्कूटी और स्मार्टफोन
उत्तर प्रदेश बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के मेधावी छात्रों को फ्री स्कूटी दी जाएगी। साथ ही, पहले की तरह युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे शिक्षा में तकनीकी सहयोग बढ़ेगा।

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए सेवा निगम
बजट में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन को बढ़ाकर ₹20,000 करने और उनके लिए सेवा निगम बनाने का प्रावधान किया गया है, जिससे उनके आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

युवाओं को ब्याजमुक्त लोन और रोजगार के अवसर
युवाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याजमुक्त लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही, हर वर्ष एक लाख नए सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

अभ्युदय योजना: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘अभ्युदय योजना’ के तहत प्रत्येक जिले में कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे, जो गरीब एवं वंचित वर्ग के छात्रों के लिए वरदान साबित होंगे।

गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी और छुट्टा पशुओं की देखभाल
किसानों के लिए गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की गई है, साथ ही छुट्टा पशुओं की देखरेख के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किया गया है।

विंध्य एक्सप्रेस-वे और स्मार्ट सिटी परियोजना
सदर विधायक भूपेश चौबे के पहल व प्रयास पर सदन में गंगा एक्सप्रेस-वे को वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र से जोड़ते हुए ‘विंध्य एक्सप्रेस-वे’ बनाने की घोषणा की गई है। साथ ही, 58 नगर पालिकाओं को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का फैसला लिया गया है।

मेडिकल क्षेत्र में बढ़ोतरी
मेडिकल की 1500 सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।

विकास की ओर बढ़ते कदम
भाजपा नेता सुरेन्द्र आग्रहरी नें भाजपा के सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा सोनभद्र कों विकासशील नहीं बल्कि विकसित बनाने के प्रयास बहुत ही सराहनीय हैं। इस बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट छात्रों, किसानों, व्यापारियों, दलितों, वंचित वर्गों और महिलाओं के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

विश्लेषण:
योगी सरकार का यह बजट सर्वसमावेशी है, जिसमें प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई हैं। सभी वर्गों को लाभ पहुंचाते हुए यह बजट उत्तर प्रदेश को विकास के नए आयाम पर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

– विशेष संवाददाता, दुद्धी

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?