बी सागर जिलाध्यक्ष और डॉ ओपी मौर्य बने बसपा के जिला प्रभारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पिछले चार माह से बसपा में चली उठापठक, तीन बार बदले अध्यक्ष

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में बहुजन समाज पार्टी अपने खोये जनाधार को पुनः पाने के लिए यह तय नही कर पा रही है कि किस वर्ग से जिलाध्यक्ष बना कर उसे कमान सौपा जाए तभी तो पिछले चार माह में तीन बार बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर  जिलाध्यक्ष को बदले जा चुके है। जनपद में अभी तक बसपा ने दूसरी बार रामचन्द्र रत्ना को जिलाध्यक्ष बनाया जिनका कार्यकाल लगभग तीन माह तक रहा ,इसके बाद पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए पार्टी ने रमेश कुशवाहा को जिलाध्यक्ष बनाया जिनका कार्यकाल एक माह 13 दिन रहा, अब पार्टी ने बी सागर को दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया है।

रविवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती के निर्देश पर मिर्जापुर मंडल में परिवर्तन किया गया जिसमें जनपद का जिलाध्यक्ष बी सागर को और जिला प्रभारी डॉ ओपी मौर्य को बनाया गया। जिससे कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

आज जनपद में  नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बी सागर और जिला प्रभारी डॉ ओपी मौर्य का माला फूल पहनाकर स्वागत किया गया।


बहुजन समाज पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष बी सागर ने कहा कि मैं पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ बहुजन समाज पार्टी से पद की गरिमा रखूंगा और कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रखकर पार्टी में मजबूती लाऊंगा और आने वाले पंचायत चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों की ज्यादा से ज्यादा सीटों को जिताकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करने का काम करूंगा।


वही जिला प्रभारी बनाए जाने डॉ ओपी मौर्य ने कहा कि मैं बहन कुमारी मायावती का आभार प्रकट करता हूं और अपने पद का सच्ची निष्ठा इमानदारी के साथ निर्वाह करुंगा सोनभद्र में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करके जनपद में अच्छा रिजल्ट देकर बहुजन के मिशन को आगे बढ़ाता रहूंगा।


डॉक्टर राम अवतार चौहान मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बसपा व पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज बनाए गए सभी पदाधिकारियों का मैं दिल के गहराइयों से स्वागत करता हूं बधाई देते हुए सिर्श नेतृत्व को आभार प्रकट करता हूं और बहुजन समाज पार्टी के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी मजबूत होगी यह उम्मीद करते हुए की संतो गुरुओ महापुरुषों का सपना साकार करने में सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निर्वहन करने का काम करते रहेंगे यही उम्मीद करता हूं।


इस मौके पर अविनाश शुक्ला,बलवंत रंगीला, अमन मौर्य, कृष्ण कुमार , पवन प्रधान , प्रेम नाथ गौतम, भगवानदास भारती, राम आसरे भारती, विक्रम पटेल, विद्या भारती, मुन्ना भारती, महेश मौर्या ,उमेश मौर्य, राम लखन देहाती, शंकर प्रसाद, गोपाल दास , कौशल, महेश भारती , शिवकुमार गोड, जनार्दन पटेल, धर्मेंद्र भारती, छोटेलाल, धर्मेश तिवारी, प्रदीप पांडे, अवधेश विश्कर्मा , जेपी भारती, छबीलाल भारती, रामबली भारती सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?