बसपा की बैठक :  सेक्टर व बूथ मजबूत रणनीति से करेंगे मजबूत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रामचंद्र रत्ना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि विनोद बागड़ी (मुख्य मंडल प्रभारी, मिर्जापुर मंडल) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार वर्मा, मनोज कुशवाहा, प्रीतम गिरी (मंडल प्रभारी, मिर्जापुर मंडल), बी सागर (पूर्व जिलाध्यक्ष), हिरालाल सायन (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) व अविनाश शुक्ला (पूर्व मंडल प्रभारी) शामिल हुए।
बैठक का सफल संचालन डॉ. राम अवतार चौहान (जिला महासचिव) ने किया।

पार्टी को मजबूत करने की अपील

मुख्य अतिथि विनोद बागड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि बहन कुमारी मायावती (राष्ट्रीय अध्यक्ष) के निर्देश पर रामचंद्र रत्ना को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिससे पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेक्टर व बूथ स्तर को मजबूत कर युवाओं को अधिक भागीदारी दें और मिशनरी कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी को सशक्त बनाएं।

एकजुटता से मिलेगी मजबूती

पूर्व जिलाध्यक्ष बी सागर ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बसपा में नई उम्मीद की किरण जगी है। उन्होंने सभी से संगठन को मजबूत करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का आह्वान किया।

बाबा साहब के सपनों को साकार करेंगे

जिला अध्यक्ष रामचंद्र रत्ना ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान के अनुसार सर्व समाज को मान-सम्मान देना बहुजन समाज पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने वचन दिया कि सोनभद्र में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत कर अधिक से अधिक सीटें जीतकर बहन कुमारी मायावती के हाथों को मजबूत करेंगे।

बैठक में प्रेमनाथ गौतम, कमलेश गौड़, शेषधर पाल, बलवंत रंगीला, कृष्ण कुमार उर्फ टांम बाबा, अमन मौर्य, पवन प्रधान, अनीश भारती, मुन्ना भारती, राम लखन देहाती, कलेंदर जायसवाल, विक्रम पटेल, प्रदीप पांडे, संदीप भारती, बाबूराम प्रजापति, महेंद्र सेन, संजय कनौजिया, चंद्रकांत भारती, विद्या भारती राणा, सुभाष राव अंबेडकर, कैलाश भास्कर, शंकर प्रसाद, राजन धरकार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?