बोलेरो और बाइक की टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

रामगढ़ (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के खड़ुई गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब रायपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के निवासी जहांगीर (22), रोजन (28) और सरफराज (60) बाइक से रॉबर्ट्सगंज से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे खड़ुई गांव के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि जहांगीर और रोजन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सरफराज को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा चतरा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को जब्त कर लिया है, लेकिन ड्राइवर और अन्य सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?