खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- शैक्षणिक गुणवत्ता, स्वच्छता और उपस्थिति व्यवस्था पर जताई संतुष्टि

करमा (सोनभद्र)। बुधवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी घोरावल अरविंद कुमार सिंह पटेल ने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिछिया, घोरावल का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक और भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों से किताबें पढ़वाकर तथा प्रश्न पूछकर उनका मूल्यांकन किया।

विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, शौचालय व्यवस्था और हरियाली को देखकर वे संतुष्ट नजर आए। विद्यालय में लगे पेड़-पौधे और स्वच्छ वातावरण ने उन्हें प्रभावित किया। बच्चों की उपस्थिति 80% से अधिक होने पर उन्होंने शिक्षक टीम को बधाई दी और सराहना करते हुए कहा कि यह अनुशासन और जागरूकता का प्रतीक है।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक बड़ेलाल यादव, शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वकील अहमद खान, शिक्षामित्र ओमप्रकाश और पूनम सिंह उपस्थित रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता और शिक्षकों के कार्य व्यवहार की प्रशंसा की।

इसी क्रम में उन्होंने कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर का भी निरीक्षण किया, जहां पर सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइया समय से उपस्थित मिले। यहां की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई।

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन के लिए ऐसे निरीक्षण समय-समय पर होते रहेंगे ताकि शिक्षकों में जवाबदेही बनी रहे और बच्चों को बेहतर शिक्षण माहौल मिल सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?