नौगढ़ में भाजपा की योजना बैठक संपन्न, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ स्थित देवखत के महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान में रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल नौगढ़ की योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बूथ स्तर पर आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभाओं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 जून 2026 को प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार ने की।

बैठक में महुआ बाबा सेवा आश्रम, जमसोती के संस्थापक एवं पीठाधीश्वर गोविंद बाबा तथा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र साहनी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया।

मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रत्येक बूथ पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। साथ ही प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन मंडल मंत्री अरविंद कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री अखिलेश सिंह, पारसनाथ खरवार, एससी/एसटी जिला महामंत्री राजकुमार बनवासी, मंडल उपाध्यक्ष राम वृक्ष कोल, राजेश केशरी, आरती निषाद, मंडल मंत्री राजेन्द्र यादव, शक्ति केंद्र संयोजक संत कुमार पांडेय, लालबरत कन्नौजिया, मुराली मोदनवाल, मनेन्द्र मौर्य, शांता सहित लगभग 30 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?