ग़मगीन माहौल में निकला आशूरा का जुलूस, कर्बला में दफन हुई ताजिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राबर्ट्सगंज नगर में युवाओं ने यादे कर्बला में दिखाए करतब, हाय हुसैन की सदाएं बुलंद

सोनभद्र। मोहर्रम का जुलूस पूरे जिले में ग़मगीन माहौल में जोशो-ख़ुलूस के साथ निकाला गया। राबर्ट्सगंज नगर में युवाओं ने यादे कर्बला में करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने भी छोटी-छोटी लकड़ी लेकर उत्साहित होकर या हुसैन, हक़ हुसैन के नारे लगाए।
सबसे पहले ताजिया रिजवी कटरा से उठी। हिराबाबा व दीपनगर/कबिलटोला की ताजियों का मिलान टैक्सी स्टैंड पर हुआ। इसके बाद ये ताजिया मेन चौक पहुंचकर नई बस्ती की ताजियों से मिली। फिर ब्रह्मबाबा की ताजियों को साथ लेकर पूरब मोहाल हमीद नगर की ताजियों का मिलान करते हुए नगरपालिका पार्क में इकट्ठी हुई और कुछ देर रुकी रही। सभी ताजिया विद्युत सबस्टेशन मेन मार्केट से होते हुए पुनः मेन चौक पहुंची।
मेन चौक पर बूढ़े, जवान और मासूम बच्चों ने खूनी मातम कर हाय हुसैन, या हुसैन की सदाएं बुलंद कीं। अखाड़ा वालों ने भी नए-नए करतब दिखाकर सबको लुभाया। सभी ताजिया मेन चौक, नई बस्ती होते हुए कर्बला पहुंची, जहां फातिहाख्वानी के बाद ताजिया दफन की गई।
ताज़ियादारों ने बताया कि मुहर्रम का त्योहार कर्बला के 72 शहीदों की याद में मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी परम्परागत तरीके से मनाया गया। प्रशासन को शांतिपूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया।
इस मौके पर सदर मुश्ताक खान, रोशन खान, एम ए सिद्दीकी वारसी एडवोकेट, मुनीर खां वारसी, हाजी फरीद खां, साजिद ख़ाँ वारसी, रिजवान वारसी, सगीर वारसी, हिराबाबा वारसी, दानिश खां, आलमगीर सहित हजारों की संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?