भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

आपरेशन सिंदूर बदलते भारत की तस्वीर- अनिल सिंह

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र नगर के बूथ संख्या 21 आरएसएम इंटर कालेज पर आयोजित कार्यक्रम में सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने सुना।

मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता और सेना के पराक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है।


उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, बल्कि यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। उन्होंने बताया कि कैसे देश के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं और लोगों ने देश की सेना के प्रति वंदन-अभिनंदन किया।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में हुए प्रयासों और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विज्ञान प्रयोगशालाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग साहसी होते हैं और अपने जीवन को बेहतर बनाने की राह चुनते हैं।
उन्होंने बताया कि कैसे इन क्षेत्रों में शिक्षा का परचम लहरा रहा है और छात्रों ने शानदार परिणाम हासिल किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे महिलाएं अब ड्रोन ऑपरेटर बनकर खेती में नई क्रांति ला रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।

इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, अल्ताफ कादरी, राजनरायन तिवारी, दिशांत द्विवेदी, सुमन रावत, ध्रुवकांत द्विवेदी , राजन गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?