भाजपा नेता ने की ए.आर.टी.ओ. प्रवर्तन की शिकायत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। भाजपा उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पू प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल द्विवेदी ने 29 जनवरी 2026 को प्रमुख सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल से मिलकर एक शिकायत पत्र दिया है। इस पत्र में उन्होंने ए.आर.टी.ओ. प्रवर्तन सोनभद्र राजेश्वर यादव के खिलाफ अवैध एंट्री फीस वसूली और आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग की है।

अनिल द्विवेदी ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि राजेश्वर यादव बालू, गिट्टी, राखण में चलने वाले सभी वाहनों से प्रति वाहन 5 से 10 हजार रुपये और कुछ से 25 हजार रुपये प्रतिमाह की अवैध वसूली एंट्री फीस के नाम पर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी अवैध वसूली करके अपना घर भर रहे हैं और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं।श्री द्विवेदी ने कहा कि राजेश्वर यादव की सपाई मानसिकता है और वे भाजपा की जीरो टॉलरेंस की योगी सरकार को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि राजेश्वर यादव के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए और अवैध कमाई से बनाए गए अवैध संपत्ति को सरकारी खाते में जब्त किया जाए। प्रमुख सचिव अर्चना अग्रवाल ने उच्च स्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया है और जल्द ही कार्रवाई करने का वादा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?