भाजपा ने रॉबर्ट्सगंज के व्यापारियों के पीठ ही नहीं पेट में भी लात मारने का काम किया है: अविनाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा ने कहा कि कोरोना काल में जब लोग घरों में बंद थे, तभी भाजपा ने रामगढ़ शाहगंज घोरावल मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित किया था। इस फैसले का शाहगंज, रॉबर्ट्सगंज, रामगढ़, खलियारी के व्यापारियों ने भारी विरोध किया था।अविनाश कुशवाहा ने कहा कि व्यापारियों को डर था कि इससे उनका व्यवसाय पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। रॉबर्ट्सगंज के व्यापारियों ने भारी विरोध करना शुरू कर दिया, तो भाजपा ने अपने वोट बैंक की नाराजगी को देखते हुए नगर के बाहर से बाईपास बनवाने का ड्रामा शुरू किया। लेकिन विधान सभा चुनाव तथा नगरपालिका चुनाव भी बीत जाने के बाद कोई बाईपास स्वीकृत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सिर्फ चुनाव में लाभ लेने के लिए भाजपा ने तीन तीन बार नया नया रास्ते से जनता को बाईपास का सपना दिखाया। हकीकत में इससे व्यापारियों की समस्या हल नहीं हुई, बल्कि सत्ता से जुड़े प्लाटरों ने मौके का फायदा उठाया और बाईपास के नाम पर जमीनें, प्लाटिंग कर बेच दीं। अविनाश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने इसबार रॉबर्ट्सगंज के व्यापारियों के पीठ ही नहीं पेट में भी लात मारने का काम किया है। अगर ऐसा हो गया तो रॉबर्ट्सगंज में हजारों मकान और दुकान हमेशा हमेशा के लिए गायब हो जाएंगे, नजूल के कारण सैकड़ों लोग मुआवजा भी न पा सकेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी व्यापारियों की लड़ाई पर जोर तरीके से लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?