भाजपा विस्तारक आशीष केशरी ने बंगाल में खिलाया कमल, टीएमसी के गढ़ में दिलाई जीत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कम उम्र में बने पूर्णकालिक कार्यकर्ता, वैश्य समाज से पार्टी के लिए समर्पित

सोनभद्र। इतने कम उम्र में भारतीय जनता पार्टी के विस्तारक व पूर्णकालिक सदस्य के रूप में पार्टी कार्य में समर्पित राबर्ट्सगंज नगर के आशीष केशरी कई राज्यों में अपने कार्य के लिए जाने जाते हैं। वैश्य समाज परिवार से आने वाले आशीष केशरी स्वयंसेवक भी रहे हैं। मिडिल परिवार से ताल्लुक रखने वाले आशीष घर-परिवार छोड़कर लगातार पार्टी कार्य में समर्पित हैं और लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आशीष केशरी जिस विधानसभा क्षेत्र में तैनात थे, वहां टीएमसी प्रत्याशी काफी मजबूत माना जा रहा था। विपरीत परिस्थितियों में अपनी संगठनात्मक रणनीति और मेहनत के बल पर उन्होंने उस विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि कम उम्र में ही आशीष केशरी ने विस्तारक के रूप में कई राज्यों में संगठन को मजबूत करने का काम किया है। उनकी निष्ठा और समर्पण के कारण उन्हें पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाती रही हैं।

Leave a Comment

1455
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?